फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अधिवक्ताओं ने गुन्नौर पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 12 Aug 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। साथी को जेल भेजने पर सोमवार को चंदौसी बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही गुन्नौर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

चंदौसी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सिंह की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की एक बैठक बार सभागार में हुई। बैठक में एसोसिएशन के सदस्य भद्रपाल शर्मा को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने के मामले में गुन्नौर थाना पुलिस की आलोचना की गई। इसके बाद अधिवक्ता न्यायालय के गेट पर एकत्र हुए और गुन्नौर पुलिस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही तय किया गया कि इस संबंध में बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिलेगा। इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह, नितिन कुमार सिंह, सगीर सैफी, शकील वारसी, राजेश सिंह, मो. नजर कुरैशी, मो. इसरार, सचिन गोयल, अभय कुमार, शैलेंद्र चौधरी, ब्रजेश सिंह आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे। संचालन सचिव तीरथ राज यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें