सिंहपुरसानी (संभल)। हादसे में घायल ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर रोड निवासी पुनीत (16) की शुक्रवार की देर रात उपचाररेक दौरान मौत हो गई।
शुक्रवार को ततारपुर गांव निवासी अरविंद बेटे पुनीत के साथ अमरोहा के निरयावली में किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। सैदनगली-मनोटा मार्ग पर सबदलपुर के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। इसमें पुनीत गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को परिजन मुरादाबाद के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार शुरू हुआ। देर रात्रि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद