चंदौसी। तहसील के अधिवक्ता हाल में बार एसोसिएशन तहसील चंदौसी की नवगठित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई गई जिसमें सांसद सत्यपाल सैनी ने कहा कि अधिवक्ताओं को गरीब व असहाय की हरसंभव मदद करनी चाहिए।
सांसद सत्यपाल सैनी ने कहा कि अधिवक्ता समाज का दर्पण है। वह ही समाज को सही दिशा में ले जाने का काम करता है। समाज कल्याण राज्यमंत्री गुलाब देवी ने गरीबों की निशुल्क पैरवी कर समाजसेवा का सुझाव दिया। नगरपालिका अध्यक्ष इंदू रानी ने अधिवक्ता ही वादकारी को सच्चा न्याय दिला सकता है। नगर पालिका बहजोई के पूर्व अध्यक्ष राजेश शंकर राजू ने कहा कि अधिवक्ता अपना दुुख दर्द भूलकर वादी का कार्य करता है। सब रजिस्ट्रार सुबोध कुमार राय ने कहा कि बार एवं बेंच का सामंजस्य ही एकजुटता के लिए सर्वोपरि है। इससे पूर्व चुनाव अधिकारी अवधेश कुमार गुप्ता, मनवीर सिंह यादव ने अध्यक्ष तेजेंद्र देव सिंह, सचिव महेश चंद्र वार्ष्णेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार, उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश मौर्य, नईम अहमद, तोषवीर सिंह, अमित प्रताप सिंह, सह सचिव वीरेद्र सिंह कश्यप, राजीव कुमार, अशोक कुमार मौर्य, आदि को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सत्यपाल गुर्जर, ठाकुरदास तोमर, रितेश कुमार, अमित पाठक, महावीर सिंह, रमेश बाबू, राजीव सक्सेना, मनोज कुमार, चरन सिंह यादव, छत्रपाल सिंह यादव, कवींद्र सिंह यादव, चरन सिंह यादव, रामौतार शर्मा, सुधीर मल्होत्रा, टीएसपाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामेंद्र शर्मा ने की तथा संचालन इशरत अली ने किया।