फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रशासनिक अधिकारियों के व्यवहार से नाराज अधिवक्ताओं ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। चंदौसी बार एसोसिएशन की न्यायालय परिसर में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने अधिवक्ता के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त की और न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता इक्तेदार पाशा ने पत्र देकर एसोसिएशन को अवगत कराया है कि जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। न्यायालय के आदेश पर कराए गए कार्य को लेकर अधिकारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। इसको लेकर बार एसोसिएशन ने अधिकारियों के व्यवहार की निंदा की और सोमवार को कार्य से विरत रहे। बैठक में बार अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, सचिव नितिन कुमार सिंह, मसूद फारसी, महेश यादव, संजय शर्मा, विनोद कुमार सिंह, बलराम सिंह, इक्तेदार पाशा, मुशाहिद, मोहम्मद फारुख, शैलेंद्र चौधरी, राजेश कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें