फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चेंबर में घुसकर हिंदू धर्म अपनाने वाली अधिवक्ता से मारपीट, मुस्लिम लड़के से ही शादी करने का बना रहे दबाव

Tue, 03 Jun 2025 11:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

मारपीट में इशरत जहां का मंगलसूत्र व कुंडल टूटकर गिर गए। आरोप है कि मंगलसूत्र व कुंडल अधिवक्ता शबा चौधरी के पास थे। पीड़िता के मुताबिक मुस्लिम अधिवक्ता शुभम चौधरी से रिश्ता तोड़कर दोबारा अपने ही धर्म के वकील से शादी करने के लिए दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू धर्म अपनाकर शादी करने वाली महिला अधिवक्ता के साथ मुस्लिम वकीलों ने चेंबर में घुसकर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आठ अधिवक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें छह महिला अधिवक्ता भी शामिल हैं।

विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के पंडकी गांव निवासी शुभम कुमार अधिवक्ता है और कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने इशरत जहां उर्फ इशु एडवोकेट से प्रेम विवाह किया है। इशरत जहां ने हिंदू धर्म अपनाकर शादी की थी। अब दोनों कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। आरोप है कि शादी करने के बाद से ही कुछ मुस्लिम अधिवक्ता रंजिश रखते हैं। सोमवार दोपहर दो बजे इशरत जहां उर्फ इशु अपने चेंबर पर थीं। तभी मुस्लिम अधिवक्ता शबा चौधरी, सुरैय्या, शाहीन, सानिया, रुखसार, गुलबारी, आरिफ और रुखसार चेंबर में घुस आए। मारपीट करने लगे, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप- अपने ही धर्म में शादी करने का बना रहे दबाव
मारपीट में इशरत जहां का मंगलसूत्र व कुंडल टूटकर गिर गए। आरोप है कि मंगलसूत्र व कुंडल अधिवक्ता शबा चौधरी के पास थे। पीड़िता के मुताबिक मुस्लिम अधिवक्ता शुभम चौधरी से रिश्ता तोड़कर दोबारा अपने ही धर्म के वकील से शादी करने के लिए दबाव बनाते हैं। पीड़ित महिला इशरत जहां ने अपनी जान को मुस्लिम वकीलों से खतरा बताया है। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में शबा चौधरी, सुरैय्या, शाहीन, सानिया, रुखसार रुखसार द्वितीय और गुलबारी और आरिफ एडवोकेट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें