फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: साथी पर मुकदमा दर्ज होने से अधिवक्ता नाराज, दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। शिक्षक नेता और अधिवक्ता के बीच हुआ झगड़ा अब तूल पकड़ता जा रहा है। साथी अधिवक्ता रूपेश यादव के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने पर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। मंगलवार को चंदौसी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई से मिला और न्याय की मांग की। बता दें कि आवास विकास वैष्णो विहार में अधिवक्ता रूपेश यादव और शिक्षक नेता दिनेश चंद्र शर्मा पक्ष के बीच मारपीट के मामले में कोतवाली में दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज है। अधिवक्ता रूपेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर चंदौसी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता लामबंद हो गए। मंगलवार को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल बहजोई में एसपी से मिला और अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमे को झूठा बताते हुए न्याय की मांग की। इसके बाद जिला न्यायालय के गेट पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नेतृत्व बार अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और संचालन सचिव तीरथ राज यादव ने किया। इस अवसर पर प्रिंस चौधरी, सुनील कुमार सिंह, नितिन कुमार सिंह सचिन गोयल, पंकज मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, मो. नजर कुरैशी, बलराम सिंह, राजेश यादव, महेश यादव, सगीर सैफी, लोकेंद्र शर्मा, हरवीर सिंह समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें