फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रयासरत रहने की दी सलाह

विज्ञापन
चंदौसी के गांव आटा ​स्थित पीएमश्री विद्यालय में आयोजित करियर गाइडेंस मेले में मौजूद अति​थि: स्र
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। गांव आटा के पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में विभागीय निर्देशानुसार शनिवार को करियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र वार्ष्णेय (सेवानिवृत्त प्रवक्ता, गणित विभाग, एसएम इंटर कॉलेज) और व्यवसायी श्याम अग्रवाल रहे। अतिथियों ने बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की सलाह दी।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर की। इसके बाद विद्यालय की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और अतिथियों का पारंपरिक तरीके से रोली-चावल लगाकर स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापिका चयनिका वाष्र्णेय के निर्देशन में शिक्षक विनोद कुमार गुप्ता, अनुज कुमार सिंह, रूपा रस्तोगी और रेनू ने अतिथियों को पटका और पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र वार्ष्णेय ने छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। श्याम अग्रवाल ने बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

विद्यालय के बच्चों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और रैंप वॉक के माध्यम से अपने सपनों का प्रदर्शन किया, किसी ने डॉक्टर, किसी ने शिक्षक तो किसी ने पुलिस अधिकारी बनकर अपने भविष्य की झलक दिखाई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें