फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिलावटखोरी ज्यादा, पिछले वर्ष कुल नमूनों में 66 प्रतिशत नमूने हुए थे फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मिलावटखोरी धड़ल्ले से की जा रही है। बाजार में बिकने वाली ज्यादातर खाद्य वस्तुएं मिलावटी हैं या नकली। इसकी पुष्टि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की कार्रवाई से हुई है। पिछले वर्ष 364 नमूने लिए गए थे जिसमें 243 यानी 66 प्रतिशत नमूने जांच में फेल हो गए। प्राधिकरण ने ऐसे 223 मिलावटखोरों से 1.85 करोड़ जुर्माना भी वसूल किया है और 174 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह मिलावटखोरी दूध, सरसों का तेल, मसाले, हल्दी, मिर्च पाउडर, रस्क, रिफाइंड व मिठाई में की गई।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पीके त्रिपाठी ने बताया कि पिछले वर्ष अभियान चलाकर नमूने लिए गए थे। जहां मिलावट पकड़ी गई। वहां कार्रवाई की गई। न्यायालयों के समक्ष जिनका दोष सिद्ध हुआ उन पर अर्थदंड लगाया गया। इसी क्रम में 18527000 रुपये वसूले गए। यह कार्रवाई लगातार अभी जारी है। वहीं दूसरी ओर लोगों का कहना है कि सरसों के तेल के अलावा मसालों में मिलावट लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें