फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अटल आवासीय विद्यालय में पहली बार होगा प्रवेश, आखिरी तारीख 17 फरवरी

Sun, 11 Feb 2024 03:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। अटल आवासीय विद्यालय में पहली बार कक्षा नौ में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 17 फरवरी है। पंजीकृत श्रमिक व कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल का अटल आवासीय विद्यालय बिलारी तहसील के गांव पीपली में बना हुआ है। इसमें मंडल के पांचों जिलों के श्रमिकों के बच्चों की पढाई की व्यवस्था है। शैक्षिक सत्र 2023-24 में कक्षा छह में प्रवेश हुए थे। शैक्षिक सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए कक्षा छह के साथ कक्षा में भी प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि प्रवेश फॉर्म का वितरण निशुल्क किया जा रहा है। योजना के पात्र प्रवेश के लिए फार्म जिला प्रोबेशन अधिकारी, डीआईओएस, बीएसए, बीडीओ, डीएम, सीडीओ, श्रम विभाग से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा जिले की एनआईसी वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। 17 फरवरी तक फार्म अभ्यर्थी को जमा करने होंगे। आवेदन के बाद प्रवेश परीक्षा 25 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें