फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रवेश की अवधि समाप्त, एमजीएम कॉलेज में रिक्त रह गईं 574 सीटें

Thu, 09 Oct 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। प्रवेश की अवधि समाप्त होने के बाद गुरु जम्भेश्वर विवि से संबंद्ध संभल के एमजीएम कॉलेज में एमए, बीए, एमकॉम और बीकॉम की 574 सीटें खाली रह गई हैं। एमए, एमकॉम, बीए और बीकॉम प्रथम वर्ष में 1740 सीटों के सापेक्ष 1166 सीटों पर प्रवेश हुआ है। प्राचार्य का कहना है कि प्रवेश की अवधि समाप्त हो गई, इसलिए अब प्रवेश नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद ने ऑनलाइन प्रवेश प्रोफाइल पंजीकरण प्रारंभ करने तिथि 16 अगस्त तय की थी। महाविद्यालयों में मेरिट सूची जारी किए जाने और प्रवेश आरंभ 29 सितंबर से होना था। प्रवेश की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। इस तिथि तक संभल के एमजीएम कॉलेज में छात्र छात्राओं ने प्रवेश लिया है लेकिन बड़ी संख्या में सीटें रिक्त रह गई हैं। एमए अर्थशास्त्र में 80 में से 7 सीटों पर प्रवेश हुआ है और 73 सीटें रिक्त रह गई हैं। अंग्रेजी में 120 सीटों में से 56 पर प्रवेश हुआ तो 64 सीटें खाली गईं। हिंदी में 80 में से 12 सीटों पर छात्र छात्राओं ने प्रवेश लिया और 68 सीटें रिक्त हैं।
भूगोल में 30 सीटों में से 16 पर प्रवेश होने से 14 सीटें, उर्दू में 80 सीटों में से 26 पर प्रवेश होने पर 54 सीटें रिक्त बची हैं। गृह विज्ञान में 30 सीटों में से 17 पर प्रवेश हुआ है और 13 सीटें रह गई हैं। समाज शास्त्र में 80 में से 27 सीटों पर प्रवेश हुआ है तो 53 सीटें रिक्त रह गई हैं। राजनीति विज्ञान में 80 सीटों के सापेक्ष 25 पर प्रवेश हुआ है और 55 सीटें बची हैं। वहीं एम कॉम में 60 सीटों में से 40 पर छात्र छात्राओं ने प्रवेश लिया है। 20 सीटें रिक्त रह गई हैं।
विज्ञापन

बीए में 940 सीटों के सापेक्ष 791 पर छात्र छात्राओं का प्रवेश हुआ है। 149 सीटें बची हैं। बीकॉम में 160 सीटें हैं और 149 पर प्रवेश लिया गया है। इस तरह 11 सीटें रिक्त बची हैं। बुधवार से कॉलेज में कक्षाओं में पठन पाठन की भी शुरूआत हो गई है।

वर्जन-
.विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के अनुसार 6 अक्टूबर तक कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया चली। प्रवेश की अवधि समाप्त होने पर अब कॉलेज में प्रवेश नहीं हो सकेगा। पठन पाठन भी शुरू करा दिया गया है। प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र सिंह, प्राचार्य एमजीएम कॉलेज संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें