फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सपा विधायक बोले, पहले पड़ताल कराएं फिर चलवाएं बुलडोजर

Thu, 09 Oct 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हातिमसराय में तालाब की भूमि पर बने मकानों को ध्वस्त कराने की प्रक्रिया के बीच बुधवार को सपा विधायक इकबाल महमूद ने डीएम से मुलाकात की। डीएम को बताया कि जिस भूमि पर मकान बने हैं, वह तालाब की नहीं है। तहसील प्रशासन ने जो नोटिस जारी किए, उनका कोई आधार ही नहीं है।
विज्ञापन

डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया से मुलाकात के बाद सपा विधायक ने अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि डीएम से मिलकर इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन जिस भूमि को सरकारी बताकर मकानों को हटवाना चाहता है, वह सरकारी नहीं है। लंबे अर्से से यह भूमि फसली है। राजस्व अभिलेखों में भी है। इस संबंध में अभिलेख डीएम को दिए हैं। उनसे कहा गया है कि इस मामले को गहनता से दिखवाएं। कोई भी कार्रवाई तब कराएं, जब जांच पड़ताल हो जाए।
डीएम ने जांच कराने की बात कहते हुए उन्हें आश्वासन दिया है। हमें उम्मीद है कि प्रशासन निष्पक्षता से काम करेगा। वहीं, इस संबंध में तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नोटिस में कई बिंदुओं को इंगित किया गया है। जिनके मकान हैं, उनसे पूछा गया है कि यदि कोई इस संबंध में प्रपत्र हैं तो दिखाएं। तहसील आकर वह अपने अभिलेख दिखा सकते हैं। बताया कि करीब 70-80 घर चिन्हित किए गए हैं। इन पर लाल निशान लगवाए जा रहे हैं। बुधवार को भी निशान लगवाने का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें