संभल। प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को सत्यव्रत पुलिस चौकी और जामा मस्जिद के पास तैनात रहने वाली फोर्स का निरीक्षण किया। एसपी केके विश्नोई ने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों निर्देश दिए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं सामूहिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति से आमजन में विश्वास बना रहता है और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सकता है।
केके विश्नोई ने ड्यूटी के दौरान अनुशासन, शालीनता और मानवता का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी न केवल कानून-व्यवस्था के रक्षक हैं, बल्कि समाज के प्रति उनकी एक जिम्मेदारी भी है। जनता के साथ संवाद बनाकर ही पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकता है।
एसपी के इस दौरान कंट्रोल रूम में चल रही गतिविधियों की भी समीक्षा की। तकनीकी उपकरणों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़कर और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इस दौरान एडीएम प्रदीप वर्मा, एसडीएम विकास चंद्र आदि रहे। संवाद