फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: न्यायालय भवन का प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने किया उदघाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायिक मजिस्ट्रेट के लिए बनाए गए न्यायालय भवन का प्रशासनिक न्यायमूर्ति अरुण कुमार जायसवाल द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला जज डॉ. विदुषी सिंह सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन






पूर्व में संचालित न्यायालय भवन काफी जर्जर हो चुका था, जिससे वहां कार्य करना असुरक्षित हो गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा अस्थायी न्यायालय भवन का निर्माण कराया गया है, ताकि न्यायिक कार्य बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से जारी रह सके। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने कहा कि न्यायालय की निरंतरता बनाए रखना प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से व्यवस्था की गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में स्थायी एवं बेहतर सुविधाओं से युक्त भवन का निर्माण भी कराया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और गार्ड आफ ऑनर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट शैलेंद्र यादव, एडवोकेट विजय सागर, अरविंद यादव, अखिलेश यादव, वीरेश यादव, मेघ सिंह यादव, चंद्रभान सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें