फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ईदगाह की दीवार पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Thu, 11 Jun 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला (संभल)। गुन्नौर कस्बे में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर बनाई गई ईदगाह की दीवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। राजस्व विभाग की टीम ने दीवार हटवाकर लंबे समय से अवरुद्ध मार्ग को आम लोगों के लिए खुलवा दिया।
विज्ञापन


ईदगाह के पास सार्वजनिक रास्ते पर दीवार का निर्माण कराए जाने की शिकायत तहसील प्रशासन से की गई थी। इस पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर भूमि की पैमाइश कराई। जांच में रास्ते पर अतिक्रमण कर दीवार बनाए जाने की पुष्टि होने के बाद संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस की समय अवधि बीत जाने के बाद भी दीवार नहीं हटाई गई। इस पर बुधवार को एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह व लेखपाल राजवीर के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से दीवार को ध्वस्त करा दिया गया और सार्वजनिक रास्ते को खोल दिया गया। एसडीएम गुन्नौर विकास चंद्र ने बताया कि तालाबों, चकमार्गों के साथ ही सरकारी जमीन व सार्वजनिक रास्तों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा हटाने के लिए शुरू किया गया अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें