फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अवैध पार्किंग पर चला प्रशासन का डंडा, 30 वाहनों के किए चालान

Sat, 06 Jul 2024 04:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को अवैध पार्किंग में खड़े मिले 30 वाहनों के चालान किए। साथ ही 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ नो पार्किंग में खड़े ट्रक को कब्जे में लेकर सीज कराया गया है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन जयप्रकाश गुप्ता, यातायात प्रभारी अनुज मलिक के साथ चंदौसी चौराहे के आसपास अभियान चलाया। मुरादाबाद रोड किनारे खड़े ट्रकों का चालान किया। अधिकारियों ने गलत तरीके से खड़े मिले 30 वाहन चालान करने के साथ 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं करीब पांच वर्ष से एक ही स्थान पर खड़े एक ट्रक को कब्जे में लिया गया है। उप जिलाधिकारी विनय मिश्रा ने बताया कि ट्रांसपोर्टरों व अन्य लोगों को हिदायत दी गई है कि सड़क किनारे ट्रक व वाहन खड़ा न करें। ट्रांसपोर्टरों से कहा कि यदि सड़क किनारे वाहन खड़े करवाएंगे तो ट्रांसपोर्ट का लाइसेंस खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें