फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बीमार पशुओं का हाल जानने गोशाला पहुंचे अपर निदेशक पशुपालन

Fri, 12 Jul 2024 04:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुरसानी (संभल)। गांव शरीफपुर गोशाला में पशुओं की मौत के बाद बृहस्पतिवार को अपर निदेशक पशुपालन विभाग डाॅ. राजेंद्र प्रसाद ने मौके पर जाकर बीमार पशुओं के उपचार के निर्देश दिए। साथ ही बीडीओ, एडीओ और ग्राम प्रधान के गोशाला नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वह इस लापरवाही की जानकारी डीएम को देंगे।
विज्ञापन

मालूम हो गांव शरीफपुर की गोशाला में बुधवार को बाजरे का चारा खाने से छह गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई थी, जबकि छह बीमार हैं। जिलाधिकारी ने घटना के बाद ग्राम पंचायत सचिव और पशुधन प्रसार अधिकारी को निलंबित कर दिया था। अब बीमार पशुओं का उपचार चल रहा है। बृहस्पतिवार को अपर निदेशक पशुपालन विभाग डाॅ. राजेंद्र प्रसाद गोशाला पहुंचे और बीमार पशुओं की जानकारी लेने के साथ उपचार के निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर सीवीओ का कहना है कि बीमार पशुओं की हालत में सुधार है। और कहा कि ग्रामीणों द्वारा भी भ्रम फैलाया जा रहा है। जिन गड्ढों में पशु दबाने का दावा किया गया था वह पुराने अवशेष निकल आए थे। जिन्हें दोबारा से दफन करा दिया गया है।

गुमसानी गोशाला में एक पशु की मौत, कई बीमार
गांव गुमसानी में बनी गोशाला में बीमार पशु की मौत हो गई है। अभी पांच पशु बीमार हैं। पशु चिकित्सक हेमेंद्र कुमार ने बीमार पशुओं का उपचार किया है। ग्राम पंचायत सचिव कुनाल चौधरी ने बताया कि बीमार एक पशु की मौत हो गई थी। गोशाला में 48 पशु संरक्षित हैं। इसमें पांच बीमार हो गए हैं जिनका उपचार चल रहा है। बीमार भी वह पशु हैं जो मोलनपुर डांडा गोशाला से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें