फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मात्र एक चिकित्सक के भरोसे रहे 800 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं हावी हैं। सोमवार को मरीज पर्चा बनवाकर ओपीडी कक्षों के बाहर भटकते रहे, लेकिन डॉक्टर नहीं मिले। सीएमएस ने बताया कि डाक्टरों को अन्य कार्य भी दिए गए हैं, जिसकी वजह से उन्होंने ओपीडी नहीं की। वहीं डॉक्टरों की गैरहाजिरी में मरीज इधर उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में 800 से ज्यादा मरीज पहुंचे लेकिन ओपीडी कक्ष में डॉक्टर नहीं मिले। वह दूसरे कार्याें से गए हुए थे। इसलिए मरीजों को भटकना पड़ा। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को अधिक संख्या में मरीज पहुंचे। पर्ची बनवाने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ी। इसके बाद डाॅक्टर नहीं मिलने पर मरीज बिना दवा लिए भी लौट गए। ओपीडी एक कक्ष में डाॅ. वीर सिंह ने ही देखी। वह भी मरीजों की संख्या ज्यादा होने से परेशान नजर आए। हालांकि वह बाल रोग विशेषज्ञ हैं लेकिन अन्य कोई डॉक्टर नहीं था तो उन्होंने ही ओपीडी को संभला। वहीं हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. अफजर कमाल के केबिन में एक सहायक ने मरीजों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें