फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मोहम्मदपुर टांडा में छह झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई हुई

Sat, 12 Apr 2025 12:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संभल। स्वास्थ्य विभाग के नोडल क्वैक्स डॉ. मनोज चौधरी ने शुक्रवार को गांव मोहम्मदपुर टांडा में झोलाछाप के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान छह स्थानों पर झोलाछाप बिना किसी वैध प्रपत्र उपचार करते मिले। सभी क्लीनिक सील करके एफआईआर के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

डॉ.मनोज चौधरी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान झोलाछाप चांद खां, अभिषेक, डॉ.बबलू उर्फ जाकिर, सालिक, सालिम और डॉ.विक्की कुमार बिना किसी चिकित्सा शिक्षा प्रमाणपत्र के क्लीनिक का संचालन करते हुए पाए गए। इनसे अभिलेख मांगे गए लेकिन नहीं दिए गए। निरीक्षण के दौरान पांच क्लीनिक और एक लैब पर दवाईयों व जरूरी उपकरणों को साक्ष्य व दुरुपयोग के दृष्टिगत सील कर दिया गया है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें