फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर हो कार्रवाई : प्रियंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने आकांक्षी ब्लॉकों से जुड़े मानवाधिकार व समावेशी विकास की समीक्षा बैठक समेत बच्चों, युवाओं, छात्रों, पेंशन भोगियों व वरिष्ठ नागरिकों आदि से संवाद किया। इस बीच उन्होंने जिले भर में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को संवाद के दौरान आयोग के सदस्य ने कहा कि जिले अधिक से अधिक रोजगार देने के लिए स्किल्स का विश्लेषण करें। सेवायोजन विभाग व आईटीआई समेत स्कूलों व संस्थानों में जाकर बच्चों की रुचि को जानें। आकांक्षात्मक ब्लॉकों में स्टार्ट अप की शुरुआत की जाए। वहीं, रोजगार में वृद्धि के लिए प्लास्टिक वेस्ट की रिसाइक्लिंग पर कार्य करें।
उन्होंने कहा कि कम 10 -10 स्वयं सहायता समूहों को व्यापारियों से जोड़ें। साथ ही स्वयं सहायता समूहों की ओर से गोकाष्ठ बनाने पर भी ध्यान दिया जाए। इस बीच आयोग के सदस्य ने 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने पर भी जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई करने को भी कहा। कार्यक्रम में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया व एडीएम प्रदीप वर्मा समेत एएसपी अनुकृति शर्मा आदि अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें