फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए हुए अवैध खनन मामले में कार्रवाई होनी तय

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल जिले से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य करा रही कार्यदायी संस्था की ओर से जो अवैध खनन कराया गया है। उसमें कार्रवाई होनी लगभग तय है। तहसील प्रशासन की ओर से रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उसके बाद जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी। कार्यदायी संस्था ने जिस जमीन से खनन करने की परमिशन कराई थी वहां खनन नहीं किया। बल्कि औद्योगिक गलियारे के लिए चिन्हित जमीन से अवैध खनन कर लिया। यह खनन किसानों से मिलीभगत कर किया गया।
विज्ञापन

सवाल यह उठता है कि जिस जमीन की खनन के लिए परमिशन कराई गई थी वहां खनन क्यों नहीं किया गया। दूसरी जमीनों पर खनन करने का कारण क्या रहा। यह अवैध खनन छह किसानों के खेत से 28 हजार 335 घन मीटर किया गया है। जबकि 9000 घन मीटर की परमिशन कराई गई थी। यह गड़बड़ी 20 अक्तूबर को गांव खिरनी और बसला में औद्योगिक गलियारे के लिए चिन्हित की गई जमीन का सत्यापन करने पहुंची राजस्व की टीम ने पकड़ी थी। अब प्रशासन राजस्व की हानि को वसूल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें