फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया

Tue, 10 Dec 2024 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। भाकियू असली महिला प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित विभिन्न मांगों का ज्ञापन एसडीएम नीतू रानी को सौंपा। जिसमें किसान आंदोलन के समय किए वादों को पूरा करने की मांग की। उधर बहजोई में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कमलेश आर्या की नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे। यहां प्रदर्शन करते हुए मांगों को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कमलेश आर्या ने कहा कि किसान डॉ. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप अपनी फसल के लिए एमएसपी गारंटी कानून लागू करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार अनसुना कर रही है। किसान आंदोलन के समय के सभी मुकदमे वापस होंगे। फिर भी आज तक मुकदमे वापस नहीं लिए गए। इसके अलावा कई जायज मांगें किसानों की हैं। सरकार इन मांगों को जल्द पूरा नहीं करती है तो 12 दिसंबर से जिला मुख्यालय पर आंदोलन करेंगे। इस दौरान राजवीर सिंह, फूलमाला, मीनाक्षी, धर्मवीर सिंह, योगिता आदि रहे। उधर बहजोई में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कलक्ट्रेट पर डिप्टी कलेक्टर दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें