फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चाचा-भतीजे की हत्या कर आरोपी चिल्लाए, कई फायर किए

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। गांव लावर में चाचा-भतीजे की हत्या के बाद आरोपियों ने गांव में खूब शोर मचाया। कई राउंड तमंचे से फायर किए। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। आरोपी व उनके परिवार के लोग फरार हैं। उनके घर पर ताले लटके हैं। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

मृतक प्रताप का बेटा नेकपाल करीब ढाई साल पहले विजयपाल की विवाहिता बेटी को उसकी ससुराल से भगा ले गया था। घटना में ससुराल वालों ने उसकी बेटी को छोड़ दिया था और कोई कार्रवाई नहीं की थी। विजयपाल ने ही आरोपी नेकपाल के खिलाफ थाना रजपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन विवाहिता के बयान के आधार पर उसे नेकपाल के सुपुर्द कर दिया था। तभी से विजयपाल नेकपाल के परिवार से रंजिश मान बैठा था। आरोपी नेकपाल गांव में नहीं रहता है। विजयपाल ने बेटी को भगा ले जाने का बदला नेकपाल के परिवार से लिया और रात में नेकपाल के पिता प्रताप व तहेरे भाई उमेश की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में सात लोग बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के बताया कि गोली मारने के बाद आरोपी गांव में खूब चिल्लाए और तमंचे से कई फायर किए। शोर में यह समझ नहीं आया कि आरोपी क्या कह रहे थे। काफी देर तक शोर मचाने के बाद आरोपी जंगल की ओर फरार हो गए। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
गिरफ्तारी के लिए पांच टीटें गठित, फॉरेंसिंक टीम व डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य
घटना के बाद एसपी कुलदीप सिंह गुनावत, सीओ श्रीश्चंद्र मौके पर पहुंच गए। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की हैं। इसके अलावा फॉरेंसिंक टीम व डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने अपने अपने तरीके से जांच की और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल, मृतक उमेश के हैं छोटे बच्चे
गांव लावर में चाचा-भतीजे की हत्या से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक उमेश की तीन संतानें हैं। बड़ी बेटी 11 साल की है ओर दो छोटे बेटे हैं। पत्नी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतक प्रताप सिंह के दो बेटे व दो बेटियां हैं। चारों विवाहित हैं।




आरोपी नेकपाल विजयपाल की बेटी के साथ रहता है रिश्तेदारी में, नहीं आता गांव
मृतक प्रताप का बेटे नेकपाल आरोपी विजयपाल की बेटी को ले गया था। इस मामले में नेकपाल के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विजयपाल की बेटी थाने में उपस्थित हुई थी और नेकपाल के साथ रहने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद पुलिस ने विजयपाल की बेटी को नेकपाल के सुपुर्द कर दिया था। नेकपाल ने आरोपी की बेटी से मंदिर में शादी की थी और अपनी रिश्तेदारी में दूसरे गांव में रहता है। वह विजयपाल के डर से गांव में नहीं आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें