फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पहचान छिपाकर दुकान चलाने का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर के आवास विकास चौराहे पर हिंदू नाम से चल रही जूस और चाय की दुकान पर पहुंचे अलग-अलग हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लिया और पूछताछ की। जानकारी सामने आई कि मुस्लिम धर्म से संबंध रखने वाले दुकानदार का पार्टनर हिंदू है। इसलिए दुकान का नाम हिंदू धर्म से संबंधित है। पुलिस ने दोनों को पहचान अलग-अलग करने की हिदायत दी है। इस आश्वासन के बाद हिंदू संगठनों का रोष शांत हो गया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम एकत्र होकर पहुंचे लोगों ने दुकानदार पर आरोप लगाया कि वह गुमराह कर दुकानदारी कर रहा है। सवाल उठाया कि जब वह दूसरे समुदाय से है तो उसने हिंदू नाम दुकान पर क्यों लिखा है। हालांकि दुकानदार ने पार्टनर हिंदू होने की बात कही लेकिन भीड़ ने इस पर भी नाराजगी जताई। कहा कि वह अपनी और अपने पार्टनर की पहचान के मुताबिक नाम लिखे। जिससे लोग गुमराह न हो सकें। दुकानदारों से कहा कि वे जिस संप्रदाय से संबंधित हैं, उसी के अनुरूप दुकान पर अपना वास्तविक नाम लिखें और अपनी पहचान स्पष्ट करें। इस दौरान काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत किया।


00000

दोनों दुकानदारों से पूछताछ करने पर सामने आया कि दोनों पार्टनर हैं और पार्टनरशिप में चाय व जूस की दुकान चला रहे हैं। दोनों को अपनी वास्तविक पहचान उजागर करने के बाद ही दुकान चलाने की नसीहत दी गई है। जिससे किसी तरह के भ्रम की स्थिति न बने सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



दीपक तिवारी, सीओ चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें