फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। सोमवार सुबह थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव राजथल पर दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। राहगीरों की सूचना पर आई एंबुलेंस घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव जहांगीरपुर निवासी वेदप्रकाश अपने तहेरे भाई मोर सिंह को दवा दिलाने बाइक से चंदौसी आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक राजथल गांव के पास पहुंची, उनकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में वेदप्रकाश और दूसरी बाइक पर सवार प्रशांत निवासी खुर्जा गेट चंदौसी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर आई एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें