संभल। गांव भड़वाड़ा के लोगों ने शनिवार को ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। बताया कि गांव में कोटेदार के चयन के लिए बैठक होनी है, लेकिन अधिकारी इसे टाल रहे हैं। तारीख देते हैं पर आते नहीं। इससे लोगों में आक्रोश है।
शनिवार को ब्लॉक परिसर में धरना दे रहे ग्रामीणों का कहना था कि कोटेदार के चयन के लिए कई बार खुली बैठक बुलाई गई है लेकिन अधिकारी एक बार भी नहीं पहुंचे। इस वजह से प्रस्ताव नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण बैठक वाले दिन अपना कामकाज छोड़कर बैठक के लिए तैयार रहते हैं लेकिन अधिकारियों के न पहुंचने से बैठक नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। कोटेदार चयन के लिए जल्द ही बैठक कराने की मांग की गई है। इस दौरान महेश कुमार, रामवीर सिंह, पुनीत कुमार, हरपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, श्याम सिंह, ओमकार सिंह, जयपाल, संजय, परम सिंह, मुन्नू, गजेंद्र सिंह, गोपीचंद आदि रहे।