फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर साली के अपहरण व नकदी लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव में व्यक्ति ने गांव के ही चार लोगों पर रात में घर में घुसकर नकदी जेवर लूटने व साली का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव काजी बेहटा निवासी सत्यपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब एक माह पहले उसकी साली घर पर आई हुई थी। गांव के ही चार लोग उस पर गलत नजर रखते थे। आरोप है कि नौ जून की रात में आरोपी उसके घर में घुस आए तथा तमंचे से डरा धमकाकर साली को कब्जे में कर लिया।
आरोपियों ने घर में रखे संदूक का ताला तोड़कर उसमें से एक सोने की चेन, एक अंगूठी, चांदी की पाजेब, संदूक में रखे करीब 65 हजार रुपये लूट लिए। साली को अपने साथ ले जाने लगे। उसकी अचानक आंख खुल गई। शोर मचाने पर घर के अन्य लोग भी जाग गए और आरोपियों को रोकने की कोशिश की। आरोपियों ने साली को गोली मारने की धमकी दी और उसे भी जबरन अपने साथ ले गए। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें