फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गृह क्लेश के चलते आत्महत्या करने मालगाड़ी के आगे दौड़ी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। गृह क्लेश के चलते कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक महिला आत्म हत्या करने मालगाड़ी के आगे दौड़ पड़ी। इस बीच, चालक ने मालगाड़ी रोकी और आसपास मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर महिला को रेलवे ट्रैक से हटाया। घटना रविवार को शाम करीब पौने छह बजे की है।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, अलीगढ़ से चंदौसी की ओर जा रही मालगाड़ी जैसे ही बहजोई रेलवे स्टेशन परिसर से कुछ आगे निकली, तभी पुराने मालगोदाम के निकट से एक महिला अचानक मालगाड़ी के आगे दौड़ पड़ी। यह देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और महिला को रेलवे ट्रैक से हटाया। इस बीच, चालक ने भी मालगाड़ी रोक ली।
चालक ने बताया कि मालगाड़ी जैसे ही रेलवे स्टेशन से कुछ आगे चंदौसी की ओर रवाना हुई, तभी सामने से कुछ लोगों ने महिला के रेलवे ट्रैक पर होने को लेकर हाथ उठाकर इशारे किए। मालगाड़ी की गति धीमी थी। लोगों के इशारे देखकर मालगाड़ी रोक दी।
विज्ञापन

वहीं, आसपास के लोगों ने बताया कि निकट ही पशु चरा रही एक महिला ने आत्महत्या करने जा रही महिला को बमुश्किल पकड़ा और समझाया। इस बीच, रेलकर्मी काफी देर तक महिला को समझाते रहे और महिला के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

महिला का कहना था कि वह बाहर रहकर नौकरी करती है। हाल ही में वह गांव आई थी। इस पर भी ससुराल वाले गृहक्लेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें