फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डीएम की नाराजगी के बाद चेते जिम्मेदार, ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चला अभियान

Sat, 18 Nov 2023 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिलाधिकारी मनीष बंसल की नाराजगी के बाद चेते एआरटीओ प्रवेश कुमार और एसडीएम सुनील कुमार ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान छह गाड़ियों के चालान किए गए। इसके अलावा एक बजरी-बजरपुर से भरी गाड़ी को ओवरलोड के चलते सीज किया गया है। एआरटीओ ने बताया कि 40 वाहनों की चेकिंग की। जिसमें छह वाहन ऐसे मिले जिनके दस्तावेज पूरे नहीं थे। एक ओवरलोड वाहन मिलने पर सीज की कार्रवाई की गई है। बताया कि आगे भी चेकिंग अभियान चलता रहेगा। दरअसल बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बैठक ली थी। जिसमें ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर एआरटीओ और पीटीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसी क्रम में शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। संभल नगर से बड़ी संख्या में ओवरलोड वाहन गुजरते हैं। इसमें बजरी-बजरपुर ही भरा रहता है। उत्तराखंड से आने वाले वाहनों के लिए संभल होकर बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा और अन्य कई शहरों के लिए जाने का मुख्य मार्ग है। यह वाहन रात के समय चलने शुरू होते हैं और सुबह तक चलते हैं। इस दौरान ही नियमों की अनदेखी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें