फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइक पर बैठाने से मना करने पर पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी(संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के रतुपुर गांव निवासी हाजी का कहना है कि वह सात फरवरी को बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने बाइक पर बैठाने को कहा। जल्दी में होने की बात कहते हुए मना किया तो गाली गलौज करने लगा। देख लेने की धमकी दी। इसकी तहरीर पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तहरीर देने की जानकारी आरोपी को मिली तो उसने मंगलवार को बाइक से स्कूल जाते समय रोक लिया। साथ में दो अन्य युवक थे। उसने पिटाई शुरू कर दी। इससे वह चोटिल हो गया। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


दो पर शांतिभंग में कार्रवाई

बबराला। गाली गलौज व मारपीट के मामले में पुलिस ने दो युवकों पर शांतिभंग में कार्रवाई की। गांव महमूदपुर निवासी बुजुर्ग जसवंत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनकी शादी नहीं हुई है और वह अपने भतीजे प्रेमपाल के साथ रहते हैं। आरोप है कि दूसरे भतीजे ने अपनी पत्नी के नाम बीते वर्ष मार्च में धोखाधड़ी कर आठ बीघा जमीन का दानपत्र करा लिया। जानकारी होने पर उन्होंने परिजनों की मदद से दानपत्र निरस्तीकरण के लिए कोर्ट में वाद दायर किया, जो विचाराधीन है। इसी मामले को लेकर मंगलवार सुबह दोनों भतीजों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों पर शांतिभंग में कार्रवाई की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें