फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बवाल में आगजनी और पत्थरबाजी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Feb 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाने की पुलिस ने दीपा सराय निवासी अमान उर्फ अमन को गिरफ्तार किया है। आरोपी 24 नवंबर 2024 को हुए बवाल में शामिल था। आरोपी ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह पत्थरबाजी और आगजनी की घटना के बाद भाग गया था। वीडियो और फोटो सामने आने के बाद से ही पुलिस तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपी का वीडियो पत्थरबाजी करते हुए सामने आया था। इसके बाद से ही आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी ने स्वीकार भी किया है कि वह पत्थरबाजी और आगजनी करने में शामिल था। आरोपी ने कई अन्य आरोपियों के नाम भी बताए हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी ने बताया कि अभी तक 74 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। मालूम हो बवाल के मामले में संभल कोतवाली में पांच और नखासा थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई थीं। इन्हीं एफआईआर के माध्यम से पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें