सभल। सऊदी अरब से लौटे असमोली के बुकनाला निवासी खुर्रम अली को लुकआउट नोटिस के आधार पर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। एयरपोर्ट अथाॅरिटी की ओर से असमोली पुलिस को सूचना दी गई। असमोली पुलिस ने आरोपी को नोटिस तामील कराकर छोड़ दिया है। क्योंकि आरोपी के खिलाफ मारपीट और धमकाने का आरोप है। जिन गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज थी वह धाराएं विवेचना के दौरान हटा दी गईं। इसलिए गिरफ्तारी नहीं किया जा सका। खुर्रम की पत्नी ने 16 जुलाई 2022 को न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कई गंभीर आरोप लगाए थे। रिपोर्ट दर्ज होने के समय खुर्रम सऊदी अरब में था। वह वहीं नौकरी करता है।
संभल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया था। पुलिस की विवेचना में गंभीर आरोप साबित नहीं हुए। मारपीट और धमकाने के मामले में ही आरोप पत्र दाखिल किया है। बृहस्पतिवार को आरोपी सऊदी अरब की फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो जांच पड़ताल के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने हिरासत में ले लिया। इसकी सूचना संभल पुलिस को दी।
असमोली थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोप मारपीट और धमकाने का है। इसलिए आरोपी को एयरपोर्ट से हिरासत में लेकर थाने लाया गया। नोटिस तामील कराने के बाद छोड़ दिया गया है। अब आरोपी तब तक विदेश यात्रा नहीं कर सकता है जब तक उसके खिलाफ मामला विचाराधीन है।