फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाने के मामले में पुलिस ने थाना जुनावई के गांव गनूपुरा निवासी आरोपी सतपाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रविवार को सुबह करीब 12:45 बजे बबराला रोड स्थित मिनी स्टेडियम के निकट से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध तरीके से आधार पोर्टल के माध्यम से अधिकृत लॉगिन आईडी व पासवर्ड को अपने लैपटॉप पर अनधिकृत स्थान पर लॉगिन करके आधार डेटा वेस के फिंगर प्रिंट, फोटो व आईआरआईएस डाटा आदि में अवैध तरीके से बदलाव करता था, जबकि किसी अधिकृत आधार ऑपरेटर की लॉगिन आईडी केवल दिए गए स्थानों जैसे डाकघर व बैंक आदि से ही एक्सिस की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि इनको आधार बनाने की आईडी अपने साथियों से प्राप्त होती है, जिसके एवज में यह लोग से अधिक पैसा वसूलकर संगठित रूप से अपराध करते हैं। इससे स्पष्ट है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों के अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाकर अनुचित लाभ कमाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें