फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव आढ़ौल निवासी सोहिल (18) रविवार को दोपहर करीब चार बजे गांव के जंगल में पेड़ पर बेल तोड़ने के लिए चढ़ गया। मामा आस मोहम्मद ने बताया कि पेड़ से होकर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बेल तोड़ते वक्त सोहिल हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट से झुलस गया और नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन उसे संभल के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने देखते हुए मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताते चलें कि सोहिल दो भाई और तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने कहा कि इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। कोई व्यक्ति थाने भी नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें