फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में हादसों को दावत दे रही यह सड़क

विज्ञापन
हयातनगर थाना क्षेत्र में यही है वह खिरनी तिराहा जहां होते हैं हादसे। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के संभल-गवां मार्ग और संभल-आदमपुर के खिरनी तिराहे पर हादसे हो रहे हैं। चार लोगों की जानें जा चुकी हैं। संकेतांक और ब्रेकर नहीं होने से यह हादसे हो रहे हैं। इन हादसों को रोकने के लिए न लोक निर्माण विभाग ने पहल की है और न यातायात पुलिस की ओर से ही कोई उपाय किया गया है। यदि इस तिराहे पर संकेतांक लगा दिए जाएं और ब्रेकर बना दिए जाएं तो हादसों में कमी आएगी। यह कहना है उन ग्रामीणों का जिन्होंने इस तिराहे पर हादसों को देखा है।
विज्ञापन

दरअसल खिरनी तिराहे पर दो मार्ग हैं। एक मार्ग संभल से गवां की ओर जाता है और दूसरा मार्ग संभल से आदमपुर की ओर जाता है। इस तिराहे पर वाई के आकार के मार्ग हैं। संकेतांक और ब्रेकर न होने के कारण इन दोनों मार्ग पर वाहनों की रफ्तार अनियंत्रित होती है। अचानक वाहनों का आमना-सामना होने पर ही हादसे हो रहे हैं। यही कारण है जिससे चार हादसों में चार लोगों की जानें जा चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों ओर से तेज रफ्तार वाहन आते हैं। अब किस वाहन को किधर जाना है यह रफ्तार के चलते मालूम नहीं होता। यही कारण हैं जो आए दिन हादसे होते रहते हैं। चार लोगों की तो जानें जा चुकी हैं। यदि इस तिराहे पर ब्रेकर बन जाए और संकेतांक लग जाए तो हादसों में कमी आ सकती है।
तिराहे पर वाहनों की रफ्तार काफी होती है। ब्रेकर लग जाए तो रफ्तार कम होगी। कई बार आमने-सामने से तेज रफ्तार वाहन आते हैं तो हादसे हो जाते हैं। चार लोगों की ऐेसे ही हादसों में जाने गई हैं। इस तिराहे पर जागरूकता वाले संकेतांक भी लगने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमकार यादव, ग्रामीण, खिरनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें