धनारी थाना क्षेत्र के पाठकपुर-नाधारोड पर कीरतपुर गांव के समीप एक टाटा मैजिक ने साइकिल सवार छात्र को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टाटा मैजिक मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
थाना धनारी क्षेत्र के कीरतपुर निवासी योगेंद्र सिंह यादव (11) बुधवार को स्कूल से लौटने के बाद साइकिल लेकर अपने खेत पर गया था। शाम करीब 4.30 बजे वह वापस लौट रहा था, तभी पाठकपुर-नाधा रोडपर टाटा मैजिक गाड़ी ने साइकिल सवार छात्र के जोरदार टक्कर मार दी। जिससे छात्र की साइकिल दूर जा गिरी, छात्र कासिर पहियाके नीचे आ जाने से कुचल गया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गाड़ी टाटा मैजिक थी, जिसकी गति काफी तेज थी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।
पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत छात्र कक्षा-पांच में खजुरा के डीपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पढ़ रहा था। छात्र के पिता ने अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। टाटा मैजिक में खाली ड्रम भरे हुए थे। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। छात्र अपने छह भाई बहनों में सबसे छोटा था। ृतक छात्र की चार बहनें व एक बड़ा भाई किशनवीर है। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। मृतक छात्र की मां एक वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मौत हो चुकी है।