फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में अपनों की तलाशने के लिए दौड़ पड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

घटनास्थल से 25 मीटर दूर तक सड़क पर फैले रहे रक्त और मास के लोथड़े
क्रासर:::
- हादसे की भयावहता को देख सहमे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी (संभल)। संभल जिले के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर धनारी थाने से दो किलोमीटर दूर हुए हादसे में सड़क रक्तरंजित हो गई। घटना स्थल से 25 मीटर दूर तक खून के छींटे और मांस के लोथड़े बिखरे मिले। इन्हें फायर ब्रिगेड ने पानी से धोकर साफ किया। हादसे की भयावहता को देख लोग सहम गए।
बुधवार सुबह रोडवेज बस और गैस कैप्सूल की टक्कर में मृतक और घायलों के खून से सड़क लाल हो गई। दूर तक सड़क पर खून और मांस के लोथड़े फैले हुए थे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हादसे में मृतकों के शव क्षत-विक्षत हो गए थे। पुलिस ने उन्हें बटोरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की भयावहता को देखकर लोग सहम गए। दूर तक खून फैला देखकर कई लोगों की हालत बिगड़ गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। उसने पानी की बौछार कर सड़क को साफ किया।
विज्ञापन

---------------------------
अपनों की तलाश मेें दौड़े, कर रहे थे दुआ, ‘उनमें’ न हो कोई अपना
- सीएचसी पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहजोई। एनएच पर हादसे के बाद जैसे ही घायलों को लेकर एंबुलेंस सरकारी अस्पताल पहुंची, पीछे-पीछे अपनों की तलाश में लोग अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते सीएचसी परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी। सभी परिजन ‘उनमें’ अपनों के न होने की दुआ कर रहे थे। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घायलों की जानकारी लेने में जुट गई। इसके बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी सीएचसी में पहुंच गए। इस बीच अस्पताल में अफरा-तफरी भरा माहौल रहा।
विज्ञापन

बुधवार को मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहजोई धनारी के बीच गांव मानकपुर के निकट रोडवेज बस व गैस के टैंकर (कैप्सूल) के बीच आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। इसमें बस के परखचे उड़ गए। सूचना पर पुलिस व 108 नंबर एंबुलेंस घायलों को अस्पताल लेकर दौड़ पड़ी। जैसे ही एंबुलेंस सीएचसी पहुंची, चिकित्साधीक्षक शिशुपाल सिंह समेत अन्य चिकित्सा स्टाफ उपचार में जुट गए। जानकारी होने पर घायलों के परिजन व रिश्तेदार वहां पहुंचने लगे। सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड में घायलों का उपचार कर रहे चिकित्सा कर्मियों से अपनों की जानकारी और ‘उनमें’ अपने के न होने की दुआ में जुटे रहे। इस बीच प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह समेत सिटी इंचार्ज संदीप वालियान मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल समेत मुरादाबाद व अलीगढ़ आदि हायर सेंटरों तक पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की गई। वहीं, अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी समेत सीएमओ डॉ. अमिता सिंह ने व अधिशासी अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें