फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने एक्टिवा सवार दो छात्राओं को रौंदा, मौत, ट्रक फूंका

Sat, 20 Feb 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर थाने की शहरी सीमा में मुरादाबाद रोड पर वैष्णो धर्म कांटे के सामने हाईवे पर सेक्रेड हार्ट कांवेंट स्कूल जा रही एक्टिवा सवार हाईस्कूल की दो छात्राओं की दस टायरा ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। पुलिस को पहुंचने में कुछ समय लग गया तब तक आक्रोशित भीड़ ने हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन



पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की तो उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया। जिसमें होमगार्ड रामसेवक घायल हुए हैं। पुलिस की मौजूदगी में ही लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ के बाद आग के हवाले कर चालक को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल चालक को कब्जे में लिया।


शहर के भगवती बिहार निवासी छत्रपाल सिंह यादव की बेटी सुरभि यादव (15) अपनी सहपाठी मुहल्ला सुंदर निवासी पवन वार्ष्णेय की बेटी धान्या वार्ष्णेय (15) को अपनी एक्टिवा पर बैठाकर शुक्रवार को सुबह सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल जा रही थीं। मुरादाबाद रोड बाईपास पर बाजरा भरे दस टायरा ट्रक (एचआर-58ए-1773) की टक्कर एक्टिवा में लग गई।
विज्ञापन



एक्टिवा गिर गई और दोनों छात्राएं ट्रक के पिछले पहियों के बीच में फंसकर बुरी तरह कुचल गईं। कुछ दूर तक घिसटने के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने शोर मचाया। हजारों की भीड़ एकत्र हो गई। आनन फानन में ट्रक के टायरों में फंसी छात्राओं को निकाला गया। दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। शव संयुक्त चिकित्सालय में लेकर आए गए।


जिलाधिकारी एनकेएस चौहान, उपजिलाधिकारी अमित कुमार, सीओ अभिषेक यादव, सीओ ट्रैफिक शिव प्रसाद दुबे समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी अस्पताल में पहुंच गए। छात्राओं के परिजनों को सांत्वना दी। उधर घटना स्थल पर हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। हाइवे जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी।


पुलिस ने जाम खुलवाने के प्रयास किए तो भीड़ भड़क गई। पुलिस और आक्रोशित भीड़ में झड़प हुई। पुलिस ने लाठी फटकारीं तो आक्रोशित भीड़ ने पथराव कर पुलिस को खदेड़ दिया। जिसमें होमगार्ड रामसेवक में घायल हो गया। ट्रक के चालक देवरिया जिले के थाना रुद्रपुर के तिकुलिया चौराहा निवासी सत्यनारायण को पीटना शुरू कर दिया।


आक्रोशितों ने तोड़फोड़ के बाद ट्रक में आग लगा दी। करीब आधे घंटे बाद पहुंची दमकल ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीओ अभिषेक यादव, एसडीएम अमित कुमार के साथ साथ बनियाठेर, कुढ़फतेहगढ़, चंदौसी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।


जिलाधिकारी एनके सिंह चौहान भी पहुंच गए। किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत कर शवों को पोस्टमार्टम को भेजा गया। बनियाठेर पुलिस ने चालक व अधजले ट्रक को कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें