फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी से लूटे 35 हजार रुपये

Fri, 19 Feb 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 सरेशाम हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी को तमंचे का भय दिखाकर 35 हजार रुपये उस समय लूट लिए, जबकि वह अपने दो बेटों के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। सरेशाम यह दुस्स्साहस भरी वारदात रंपुरा रोड पर अंजाम दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।




थाना क्षेत्र के गांव रंपुरा निवासी व्यापारी विजयपाल पुत्र प्यारेलाल अपने बेटे तनुज व आकाश के साथ बाइक पर बैठकर गांव लौट रहे थे। शाम करीब पौने सात बजे करीब जैसे ही वह रंपुरा रोड पर कुछ आगे निकले, अचानक पीछे से तीन बाइक सवार बदमाश उनको ओवरटेक कर आगे आए और डंडा मारकर बाइक गिरा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




व्यापारी के मुताबिक बदमाशों ने तमंचे का भय दिखाकर उनसे बैग में रखे करीब 35 हजार रुपये लूट लिए और गांव की ओर भाग गए। व्यापारी ने बताया कि वह दाल का व्यापारी है और पाठकपुर की बाजार कर गांव लौट रहा था कि रास्ते में बदमाशों ने दिन भर की दुकानदारी के रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें