फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मामा की मौत, भांजा घायल, लगाया जाम

Thu, 11 Feb 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल वैन की टक्कर से बुधवार को सुबह आठ बजे बाइक सवार मामा की मौत हो गई। भांजा घायल हो गया। हादसा संभल-हसनपुर मार्ग पर रिठाली गांव के पास हुआ। मामा और भांजे बाइक पर सवार होकर असमोली में बूढ़े बाबा के मेले में जात देने जा रहे थे। घटना के बाद चालक अपनी वैन  लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन



नखासा थाना क्षेत्र के भारतल सिरसी गांव निवासी अतीक का पुत्र तहसीन (22) बाइक से बूढ़े बाबा के मेले में जा रहा था। उसका भांजा दानिश निवासी नगला भी उसके साथ था। रिठाली गांव के पास संभल की तरफ से जा रही स्कूल वैन ने तहसीन की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।


जिससे तहसीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दानिश घायल हो गया। सूचना मिलने पर तहसीन के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने बाइक सड़क के बीच में खड़ी करके जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन



कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। दानिश के शव को व घायल दानिश को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि स्कूली वैन के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें