फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल-हसनपुर मार्ग पर हुआ हादसाट्रक और टैंकर की भिड़ंत में दोनों वाहन चालकों की मौत

Sat, 01 Mar 2025 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
संभल-हसनपुर मार्ग पर देहपा के पास हादसे में क्षतिग्रस्त टैंकर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र में संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव देहपा के निकट शुक्रवार सुबह में ट्रक और कैंटर में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कैंटर के चालक नरेंद्र सिंह (43) निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी एटा और ट्रक के चालक अकरम (33) निवासी लुहारी थाना बहादुरगढ़ हापुड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

एटा निवासी नरेंद्र सिंह बुलंदशहर में दूध के टैंकर पर चालक थे। वे बदायूं जिले के बिसौली से टैंकर में दूध लेकर गजरौला स्थित दूध फैक्टरी जा रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब ढाई बजे जैसे ही टैंकर लेकर संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव देहपा के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे सरसों लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक को हापुड़ निवासी अकरम चला रहा था। हादसे में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के वक्त सरसों लदे ट्रक की स्पीड इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद हादसे से लगभग 200 मीटर दूर जाकर सड़क किनारे गन्ना केंद्र के मैदान में जाकर रुका। हादसे में दोनों वाहन चालकों के शव क्षत विक्षत हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

परिजन आए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए लेकर गए। नरेंद्र के परिवार में पत्नी निशा के साथ दो बेटे हैं और दूसरे मृतक अकरम के परिवार में पत्नी मदीना के अलावा दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें