फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान खरीदने के नाम पर व्यापारी से ऑनलाइन 61 हजार की ठगी,

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। ग्लास एंड हार्डवेयर शॉप मालिक से साइबर ठग ने सामान खरीदने की डील की। तय किए सामान का एडवांस भुगतान ऑनलाइन देने के एक क्यूआर कोड भेजा। व्यापारी ने जैसे ही कोड स्कैन किया, एक-एक कर उनके दो खातों से 61 हजार रुपये किसी खाते में शिफ्ट हो गए। मोबाइल पर एसएमएस आने पर व्यापारी को ठगी का पता चला। व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चंदौसी निवासी व्यापारी मुदित गर्ग की आजाद रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के निकट ग्लास एंड हार्डवेयर की दुकान है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने कहा है कि शनिवार रात उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। दूसरी ओर से बोल रहे शख्स ने उनकी दुकान से सामान मंगवाने के लिए आर्डर किया। साथ ही सामान का भुगतान ऑनलाइन करने की बात कही। भुगतान के लिए उसने एक क्यूआर कोड भेजा। उसे स्कैन करने के लिए कहा। आरोपी के भेजे गए क्यूआर कोड को स्कैन करते ही दुकान के करंट अकाउंट से 41 हजार 300 रुपये की धनराशि निकले जाने का मैसेज आया। कुछ ही देर में उनके दूसरे बैंक के बचत खाते से भी 20 हजार 200 रुपये निकल जाने का मैसेज आ गया। दोनों बैंक खातों से कुल 61 हजार 500 रुपये की साइबर ठगी की शिकायत व्यापारी ने चंदौसी कोतवाली में की है।
विज्ञापन

------------
क्यूआर कोड को स्कैन कराकर बैंक खातों से रकम गायब करने की तहरीर मिली है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- देवेंद्र कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें