बहजोई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को याद किया गया। दीए जलाकर श्रद्घांजलि दी गई।
रविवार को शाम सात बजे करीब नगर के रेलवे रोड स्थित मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर के निकट पार्क में परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद 1001 दीए जलाकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्घांजलि दी गई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम वार्ष्णेय भगतजी ने कहा कि पुलवामा के शहीदों का यह बलदान देश कभी नहीं भुला पाएगा। अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू, मंजू दिलेर चौहान समेत दीपक, वैभव वार्ष्णेय, आदित्य वार्ष्णेय, देव कुमार, रजत कुमार, विकास वार्ष्णेय, संभव जैन व सतीश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।