संभल। अब्बासी वेलफेयर हेल्थ एंड एजुकेशनल सोसायटी ने हिंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की। लोगों ने पंजीकरण फार्म भरते हुए सोसायटी से जुड़कर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सोसायटी के अध्यक्ष अजीम अब्बासी ने कहा कि संगठन पिछले एक दशक से संभल जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। अब संगठन का दायरा जनपद संभल के साथ-साथ मुरादाबाद मंडल के अन्य जिलों तक बढ़ाया जा रहा है। जिसके लिए यह सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। कहा कि नए सदस्यों को जोड़कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा। अक्टूबर में विशेष कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी का गठन होगा। इस दौरान डॉ. तनवीर हैदर, अब्दुल मुत्तलिब एडवोकेट, जमीलुर्रहमान, मुन्नू, मो. फहीम, मुजम्मिल हसन, मो. सलमान, आमिर सुहैल आदि रहे। संवाद