नगर के मोहल्ला खग्गू सराय में 46 वर्ष बाद खुले शिव मंदिर में रोजाना सुबह-शाम में आरती हो रही है। इसमें भक्तों की भीड़ रहती है। वहीं, दिनभर श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। प्रसाद का वितरण किया जाता है। इस प्राचीन मंदिर में दर्शन के लिए दूर दराज से भी लोग पहुंच रहे हैं।
1978 के दंगों के बाद खग्गू सराय से हिंदू परिवार पलायन कर गए थे। मुस्लिम आबादी से घिरे शिव मंदिर में भी ताला लगा दिया गया था। 46 वर्ष तक मंदिर में ताला लगा रहा। 14 दिसंबर को प्रशासन की पहल पर मंदिर का ताला खोला गया। अधिकारियों ने अपने हाथ से सफाई की। इसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। इसके बाद से लगातार श्रद्धालु पूजा पाठ के साथ दर्शन करने के लिए उत्साहित हैं। इसी तरह सरायतरीन के मोहल्ला कछवायन में स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर के भी दर्शन श्रद्धालु लगातार करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस मंदिर में 1992 दंगों के बाद से ताला लगा था। पुलिस की निगरानी में 17 दिसंबर को खोला गया है।