फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आप कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, संजय सिंह के खिलाफ हुई कार्रवाई पर जताया रोष

Sun, 22 Oct 2023 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के चौधरी सराय में शनिवार की दोपहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान संजय सिंह के खिलाफ की गई कार्रवाई की निंदा की और रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा है। जिसमें कहा है कि आप सांसद संजय सिंह के घर ईडी ने 12 घंटे छापेमारी की।आठ दिन तक रिमांड पर लिया गया। इसके बाद भी जांच एजेंसी को उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। इसके बाद भी उन्हें जेल भेजा गया है। उनकी आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। वह सरकार की आलोचना करते हैं। इसलिए उन्हें फंसाया जा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सचिन कुमार, शहज़ाद, काशिफ, मुशाहिद व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें