अब संभल जाने के लिए रेल यात्रियों को सड़क का सहारा लेने होगा। अग्रिम आदेश तक डीएमयू नहीं चलेगी।
रेल मार्ग से मुरादाबाद से संभल जाने के लिए डीएमयू की एकमात्र ट्रेन हैं। रोजाना इस ट्रेन से यात्री संभल-मुरादाबाद अप डाउन करते हैं। ये ट्रेन सुबह शाम दो चक्कर संभल जाती है। इसके अलावा इस रूट पर दूसरी कोई ट्रेन नहीं है। लेकिन मंगलवार से यात्रियों को डीएमयू सेवा नहीं मिलेगी। इस ट्रेन को अनिश्चितकाल के लिए रद कर दिया गया है। संभल आने-जाने यात्रियों को रोडवेज बसों या प्राइवेट वाहनों को सहारा लेना होगा। इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।