फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात महिला दरोगा की कुंडी खटकाई, कप्तान तक शिकायत आई

Fri, 16 Dec 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महिला उप निरीक्षक के आरोपों से घिरे उप निरीक्षक ने एसपी से मिलकर इस्तीफे की पेशकश की है।  एसपी ने इस मामले में सीओ संभल को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

महिला उप निरीक्षक बबीता गंगवार जिस निजी आवास में किराये पर रहती हैं। उसी आवास में कभी उप निरीक्षक मेघराज सिंह रहा करते थे। मेघराज सिंह ने पांच दिन पहले बबीता गंगवार के कमरे का दरवाजा खटखटा दिया। इससे बबीता बिफर पड़ीं।
विज्ञापन


बबीता गंगवार ने एसपी से शिकायत की। जिसमें आरोप लगाया गया है कि मेघराज सिंह ने रात्रि में 12 बजे के बाद उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया। इस मामले में बबीता गंगवार ने एसपी से शिकायत की। इसमें उन्होंने उप निरीक्षक मेघराज पर अभद्रता करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों से क्षुब्ध होकर उप निरीक्षक मेघराज सिंह ने एसपी से मिलकर उन्हें एक पत्र दिया है जिसमें उनका कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं। वह आरोपों से ज्यादा क्षुब्ध हैं और अगर न्याय नहीं मिला तो नौकरी से इस्तीफा दें देंगे। एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक मेघराज और बबीता गंगवार के बीच विवाद के प्रकरण में जांच कराई जा रही है। जांच के निष्कर्ष के बाद पता लगेगा कि हकीकत क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें