फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइक सवार युवक को केंटर ने रौंदा, मौत

Thu, 15 Aug 2024 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल-बहजोई मार्ग पर सरायतरीन में बुधवार की सुबह करीब 10: 30 बजे तेज रफ्तार केंटर चालक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में गांव लहरा कमंगर निवासी जुनैद (19) की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव लहरा कमंगर निवासी जुनैद मोटर वाइंडिंग का काम करता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह जुनैद बाइक से सरायतरीन स्थित दुकान पर जा रहा था। जैसे ही जुनैद सरायतरीन में तेजराम की कोठी के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार से आए केंटर चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद जिला अस्पताल भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक भाई-बहनों में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वाहन कब्जे में लिया गया है और चालक भी हिरासत में है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें