संभल। मां की मौत के गम में डूबे युवक ने अपनी गर्दन पर किसी धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर लिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वह आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि युवक ने जान देने का प्रयास अपनी मां को याद करते करते किया है। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला की रविवार को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। सोमवार की शाम 24 वर्षीय युवक ने अपनी मां को याद करते हुए गर्दन पर किसी धारदार हथियार से हमला कर लिया। परिजनों के अनुसार युवक अविवाहित है। अपनी मां से बहुत प्रेम था।
तीन भाइयों में सबसे छोटा होन के चलते मां को भी काफी लगाव था। मां की मौत के बाद से ही युवक काफी परेशान है। इसी के चलते सोमवार की शाम जान देने का प्रयास कर दिया। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हयातनगर थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि अब जानकारी मिली है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया है। इसकी जानकारी कराते हैं।