फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंगा किनारे से बालू लेने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Wed, 20 May 2026 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। ट्रैक्टर-ट्रॉली से गंगा किनारे से बालू लेने के लिए गए गांव अहरोला नवाजी निवासी विनेश (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को साैंप दिया।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब नौ बजे गांव अहरोला नवाजी निवासी विनेश ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गंगा नदी किनारे बालू लेने के लिए गया था। वहां पर मौजूद लोगों ने विनेश को बालू नहीं भरने दिया तो वह वापस लौटने लगा। बताया जा रहा है कि गंगा से करीब 500 मीटर दूर पहुंचने पर विनेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व परिवार के लोग व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई दिनेश व अन्य परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें